Ramveer Singh Bidhuri कौन हैं? जो लोकसभा सांसद बनने से पहले तक दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल के खिलाफ उठाते थे मुखर आवाज

By Prabhasakshi News Desk | Dec 09, 2024

इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दिल्ली का साउथ दिल्ली सीट से जीत दर्ज करने वाले रामवीर सिंह बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहे हैं। बिधूड़ी एक किसान परिवार से आते हैं और 4 दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वे फिलहाल तक दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे। हालांकि अब उनकी भूमिका बदल गई है और वह भाजपा और अपने लोगों के लिए लोकसभा में अपनी बात रखते सुनाई पड़ रहे हैं।

बिधूड़ी की राजनीतिक यात्रा

बिधूड़ी 1981 से 1985 तक हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष भी रहे और इस दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हासिल था। दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ विधायक वाली उपाधि के जिक्र के बगैर बिधूड़ी की चर्चा पूरी नहीं हो सकती। 1993 में वह पहली बार बदरपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद फिर 2003 में विधायक बने। 2008 में तब के लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने बिधूड़ी को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक’ के पुरस्कार से सम्मानित किया था। फरवरी 2020 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव में वह चौथी बार बदरपुर सीट से चुने गए और वह तब से नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा संभाल रहे हैं।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 1970 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कार्यकर्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। उनके कार्यकाल के दौरान, उनके कॉरपोरेशन ने अपनी भंडारण क्षमता को दोगुना कर दिया और इसके मुनाफे में 13 गुना वृद्धि हुई। यह अभूतपूर्व उपलब्धि किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/निगम में बेजोड़ है। 2013 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। बिधूड़ी 2013 में एक बार फिर बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए। 2013 और 2014 के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों को करने के लिए अपने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का उपयोग करने में उन्हें प्रथम स्थान मिला।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra