'मेरे बच्चे को गर्दन से पकड़कर भाग गए', चीखती रही मां, बहराइच के भेड़िए कैसे फैला रहे हैं डर! 9 लोगों को जिंदा खा गये

By रेनू तिवारी | Aug 29, 2024

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लोग डर के साए में जी रहे हैं। खुंखार भेड़ियों में जिले में आतंक फैलाया हुआ है। खुंखार भेड़ियों आते है और उनके हाथ जो भी लगता है उसे नौंच-नौंच कर खा जाते हैं। बहराइच जिले के लोग लगातार डर के साये में जीने को मजबूर हैं, क्योंकि भेड़ियों के झुंड ने पिछले 45 दिनों में इस क्षेत्र में आठ बच्चों और एक महिला को मार डाला है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के साथ अपराध के खिलाफ दलगत राजनीति से ऊपर उठें : मायावती

इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए, भेड़िए द्वारा हमला किए गए सात वर्षीय लड़के फिरोज की मां ने कहा कि मांसाहारी भेड़िया रात में उनके घर में घुस आया, बच्चे को गर्दन से पकड़कर भाग गया। उन्होंने आगे बताया कि "मैंने भेड़िये के पैर खींचकर उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। भेड़िया फिरोज को करीब 200 मीटर दूर एक खेत में घसीट कर ले गया। जब मैंने शोर मचाया, तो गांव वाले इकट्ठा हो गए और भेड़िया आखिरकार उसे घायल अवस्था में खेत में ही छोड़ गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका 13 दिनों तक इलाज चला और वह बच गया।"

फिरोज की मां ने भेड़िये के हमले के बाद उसके चेहरे, गर्दन, सिर और कान पर निशान भी दिखाए। इसी तरह, एक और सात वर्षीय लड़के राहुल पर भी भेड़िये ने हमला किया और उसकी मां ने इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए इस भयावह घटना के बारे में बताया।

प्रमुख खबरें

SEBI से चार कंपनियों के IPO को मिली मंजूरी, बाजार में जल्द आएंगे नए इश्यू

Nepal Flood: Bhotekoshi नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद दूसरी लहर की चेतावनी जारी

Sonal Dinusha ने तोड़ा Joe Root का बड़ा रिकॉर्ड, India के खिलाफ Sweep Shot से रचा नया इतिहास

TMC में बागी नेताओं की वापसी नहीं होगी, Abhishek Banerjee ने रैली में किया साफ