राणा सोढी द्वारा पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए का नकद पुरुस्कार देने का ऐलान

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 05, 2021

चंडीगढ़, 5 अगस्त---ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा इतिहास रचते हुए जर्मनी की मज़बूत टीम को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गदगद पंजाब के पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए की नकद राशि के साथ सम्मानित किया जायेगा।

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद वो करिश्मा कर दिखाया जिसका इंतजार हर भारतीय को था। हालांकि ये इंतजार पंजाब और हरियाणा में ज्यादा था क्योंकि टीम में इन प्रदेशों का ही दबदबा है। गुरुवार सुबह जैसे ही टीम ने जर्मनी को मात दी, दोनों प्रदेशों में जश्न शुरू हो गया। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था। 

प्रमुख खबरें

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn

15 August Metro Service: Red Fort जाने वाले यात्रियों के लिए DMRC का Early Schedule, हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

Festive Fashion Trends: हरियाली तीज पर बहू के लिए चुनें Best Gold Bangles, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शंस

Prabhasakshi NewsRoom: Sukhbir Singh Badal पर हमला मामले में आया नया मोड़, Harsimrat Kaur Badal ने कह दी बड़ी बात