ये फिल्म का प्रमोशन है या हो गया है रणबीर को फिर से प्यार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2018

आज कल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशन की खबरों से बाजार काफी गर्म हैं। हाल ही में रणबीर ने भी आलिया के साथ रिलेशन की खबरों पर कहा था,'हां, ये सब कुछ नया है। अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी। एक नया प्यार आपके लिए बहुत सारी उत्सुकता लेकर आता है। आज मैं पहले से ज्यादा बैलेंस हूं, मुझे रिश्तों की वैल्यू है।' 

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को हिट कराने का हथकंड़ा

ये तो हो गया रणबीर का इज़हार लेकिन हम आपको बता दें कि इन दोनों से जुड़ी एक खबर और है, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर कपूर की जोड़ी पर्दे पर आने वाली है. दोनों स्टार्स का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।आज कल रिलेशनशिप की खबरें फैला कर फिल्म का प्रमोशन भी किया जा रहा है तो दोनों के रिश्ते का सच फिल्म का प्रमोशन भी हो सकती हैं।

रणबीर की फिल्म संजू

रणबीर का समय काफी दिनों  से ठीक नहीं चल रहा था पहले कैटरीना से ब्रेकअप और फिर लगातार उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना। रणबीर तमाम परेशानियों से घिरे हुए थे। अब काफी समय बाद रणबीर को  अपना करियर दुबारा चमकाने का मौका मिला है क्योंकि रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ सी आ गई है। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' संजय दत्त की बायॉपिक है, जिसमें उनके अच्छे और बुरे दिनों की झलकियां पेश की गई हैं। अब इसी दौरान रणबीर की आलिया के साथ रिलेशनशिप की खबरों का आना फिल्म प्रमोशन का एक हथकंड़ा भी हो सकता हैं।

रणबीर–आलिया के रिश्ते पर मम्मी राजी

बता दें बीते दिनों सोनम कपूर की शादी के खास मौके पर रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को साथ देखा गया था. पिछले दिनों आलिया के जन्मदिन पर रणबीर की मां नीतू कपूर भी मौजूद थी। हाल ही में नीतू कपूर और आलिया के बीच सोशल मीडिया पर भी बढ़ती दोस्ती देखी गई। खबरों की मानें तो रणबीर के अब तक सभी रिलेशन पर नीतू कपूर कभी इतनी खुश नहीं नजर आईं हैं।

 रणबीर की बहन रिद्धिमा ने आलिया को भेजा एक स्पेशल गिफ्ट

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया के लिए ये स्पेशल गिफ्ट भेजा है। दरअसल, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा कपूर से मिले खूबसूरत ब्रेसलेट की फोटो पोस्ट की है। ये ब्रेसलेट काफी खूबसूरत है। अब रिद्धिमा के इस गिफ्ट के बाद से दोनों के रिलेशन की खबरों को और हवा मिल गई है।

 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला