Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Confirmed! अप्रैल 2022 में शादी करेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

By रेनू तिवारी | Apr 03, 2022

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जैसा कि हमने पहले बताया था, यह जोड़ी जो हमेशा अपने रिश्ते के बारे में पूछे गये सवालों पर चुप रही है। इससे पहले लागातार शादी के सवाल पूछे जडाने पर आलिया भट्ट भड़की हुई भी नजर आयी है। शादी की चर्चा पिछले 2 साल से हो रही है लेकिन अभी तक शादी से जुड़ी  हर अफवाह झूठी निकली लेकिन अब एक ताजा अपडेट के अनुसार  दोनों  अप्रैल में शादी कर रहे है। शादी परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में एक समारोह में होगी।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित शादी आखिरकार हो रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। एक सूत्र के अनुसार, रणबीर और आलिया अप्रैल, 2022 में शादी कर रहे हैं। यह जोड़ा एक निजी शादी समारोह में कुछ मेहमानों और करीबी परिवार और दोस्तों के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कश्मीरा शाह के कमेंट पर उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा, कैमरे के सामने एक्ट्रेस के लिए कहा- 'आप तो कहीं भी..'

इससे पहले रणबीर और आलिया के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि उन्होंने शादी की तारीख तय कर ली है। सूत्र ने IndiaToday.in को बताया "इंडस्ट्री में इस बात की जोरदार चर्चा है कि रणबीर और आलिया अप्रैल 2022 में शादी करेंगे। हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के स्टोर पर स्पॉट किया गया था और इसी तरह मनीष को उनके घर पर स्पॉट किया गया था।

आरके हाउस से बंधन में बंधेंगे रणबीर-आलिया

सूत्रों के अनुसार, विवाह स्थल मुंबई में चेंबूर में आरके हाउस में हो सकता है। जबकि पहले, रिपोर्टों ने सुझाव दिया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उदयपुर, राजस्थान में शादी करेंगे, अब सूत्र अनुमान लगाते हैं कि परिवार मुंबई में शादी रखना चाहता है।

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग