मां के जन्मदिन पर रणबीर कपूर ने क्लिक की आलिया भट्ट के साथ सेल्फी, देखें तस्वीर

By रेनू तिवारी | Oct 26, 2020

आलिया भट्ट ने रविवार को अपनी मां सोनी राजदान के लिए एक शानदार जन्मदिन की पार्टी की मेजबानी की।आलिया की इस पार्टी में केवल परिवार और दोस्त ही शामिल हुए। आलिया की पार्टी में रणबीर कपूर और उनका परिवार, जिसमें उनकी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और भतीजी समानी साहनी शामिल हैं। हालांकि पार्टी की कई तस्वीरों कुछ और लोग भी दिख रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर जो सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है।

इसे भी पढ़ें: सूरज पे मंगल भारी में अपने किरदार के लिए चर्चा में मनोज बाजपेयी, तैयार होने में लगते थे 4 घंटे 

तस्वीर में रणबीर के साथ उनकी जिंदगी में शामिल महिलाओं को साथ देखा जा रहे हैं। इस तस्वीर में आलिया भट्ट भी दिखाई दे रही हैं। रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेल्फी शेयर की। सेल्फी में रणबीर कपूर बर्थडे गर्ल सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: फिल्म राधे श्याम का मोशन वीडियो रिलीज, खूबसूरत नजारों के बीच रोमांस करते दिखे प्रभास-पूजा

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान के लिए एक निजी जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया। आलिया ने अपनी मां के साथ अपनी एक क्यूट फोटो शेयर की और लिखा, "वे कहते हैं - जब आप अपनी मां को देख रहे हैं तो आप उस प्योरेस्ट लव को देख रहे हैं जिसे आप कभी भी नहीं जान पाएंगे। हैप्पी बर्थडे मां .. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

 

अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आलिया की छोटी बहन शाहीन भट्ट ने सोनी राजदान की एक फोटो शेयर की। तस्वीर के साथ लिखा, “एक माँ हमारे पास सबसे सच्ची दोस्त है, जब मुसीबत हमारे चारों ओर घनी हो जाती है, तब भी वह हमसे चिपकी रहती है, और अपनी तरह के उपदेशों और बयानों के द्वारा अंधेरे के बादलों को छिन्न-भिन्न कर देती है, और हमारे दिलों में शांति का कारण बनती है। 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला