Ranbir-Alia की Love & War पर लगा ब्रेक! Dhurandhar-Toxic से बचने के लिए बदला Release Plan?

By एकता | Feb 15, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर आने वाले समय में दो बड़े प्रोजेक्ट्स, नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट वन' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' के साथ सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार हैं। जहां 'रामायण' को दिवाली 2026 के लिए लॉक कर दिया गया है, वहीं भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट को लेकर चल रही अनिश्चितताओं पर अब खुद रणबीर कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: Tihar Jail में बंद Rajpal Yadav के लिए 'मसीहा' बने Director Priyadarshan, बोले- हम उन्हें बचाएंगे

शूटिंग और प्रोडक्शन का ताजा स्टेटस

भले ही फिल्म की तारीखें आगे बढ़ी हों, लेकिन फिल्म का काम जोरों पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने हाल ही में एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी की है और फिल्म के मुख्य हिस्से पहले ही शूट किए जा चुके हैं। टीम का पूरा प्रयास है कि फिल्म को 2026 के अंत तक हर हाल में पर्दे पर लाया जाए। फिल्म के देरी होने की एक मुख्य वजह अन्य बड़ी फिल्मों के साथ होने वाला टकराव भी बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: O Romeo Movie | विशाल भारद्वाज की फिल्म में Shahid Kapoor का जलवा, पत्नी मीरा और भाई ईशान ने की जमकर तारीफ

'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के साथ क्लैश से बचाव

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के बीच टकराव टालने के लिए मेकर्स ने यह समझदारी भरा फैसला लिया है। दरअसल, 19 मार्च को 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में 'लव एंड वॉर' को उनके साथ क्लैश कराने के बजाय एक सुरक्षित विंडो की तलाश की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर ने अपने लाइव सेशन में फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की और इसे अपनी मौजूदा पसंदीदा फिल्म बताया। उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के काम को जबरदस्त सराहा।

प्रमुख खबरें

Theni जेलब्रेक के बाद DMK प्रमुख MK Stalin बोले, तमिलनाडु में कानून व्यवस्था फेल

गायक Ankit Baliyan हत्याकांड: न्याय की मांग पर अड़ी पत्नी सीमा रखेंगी Karva Chauth का व्रत

Kiren Rijiju ने फर्जी AI Video पर Congress को घेरा, देश से माफी मांगने की मांग की

चीनी घुसपैठ के दावे पर सेना का Fact-Check, किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस माफी मांगे