ANIMAL Pre-Teaser Out Now । रूह कंपा देगा 50 सेकंड का प्री-टीजर, हिंसक अवतार में नजर आ रहे हैं Ranbir Kapoor

By एकता | Jun 11, 2023

ब्रह्मास्त्र के बाद तू झूठी मैं मक्कार और अब एनिमल, बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी एक्टिंग को एक अलग ही लेवल पर लेकर जा रहे हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म एनिमल, जो कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, का पहला लुक रिलीज हो गया है। फिल्म के प्री-टीज़र को मेकर्स ने 11 जून को 11 बजाकर 11 मिनट पर रिलीज किया। इस प्री-टीज़र में रणबीर का अब तक का सबसे हटके और खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से पागल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर प्री-टीजर छा चुका है और इसकी जमकर तारीफें हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)

इसे भी पढ़ें: Rubina Dilaik Health Updates । ट्रेवलिंग के दौरान हुआ था एक्सीडेंट, सिर और कमर में आई चोटें, अब कैसी हैं अभिनेत्री?

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म एनिमल 11 अगस्त को रिलीज होगी। अभी हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की बात सामने आई थी, जिसे मेकर्स ने ख़ारिज कर दिया था। एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जो इससे पहले 'कबीर सिंह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर