रणबीर कपूर की नयी फिल्म 'एनिमल' की घोषणा, दो साल से किसी फिल्म का नहीं थे हिस्सा

By रेनू तिवारी | Jan 01, 2021

पिछले कुछ समय से ये अफवाह थी कि रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र को पूरा करने के बाद ब्रेक लेंगे। उनकों आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म संजू में देखा गया था। इस फिल्म के बाद से रणबीर कपूर ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की। फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए भी रणबीर कपूर ने संजू से पहले ही हां किया था। दो साल से भी ज्यादा का वक्त बीत गया लेकिन रणबीर ने कोई नयी फिल्म की घोषणा नहीं की। अब आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ, यह पुष्टि हो गई है कि रणबीर कपूर कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल में अभिनय करेंगे।

इसे भी पढ़ें: क्या मिल गया है अनन्या पांडे को उनका प्यार? ईशान खट्टर मना रही है मालदीव में न्यू ईयर वेकेशन 

जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए फिल्म  एनिमल के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा की। टी-सीरीज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने रणबीर कपूर के वोकल्स के साथ एक वीडियो साझा किया। वीडियो में लगातार सीटी की आवाज सुनी जा सकती है। वीडियो में रणबीर की आवाज को भी सुना जा सकता है वह मरने से पहले अपनी कुछ इच्छाओं के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए, टी-सीरीज़ ने लिखा, "साल की शुरूआत सीटी मारकर होनी चाहिए। प्रस्तुति #Animal, #RanbirKapoor द्वारा अभिनीत।

 

संदीप रेड्डी वांगा अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी फ़िल्मों के निर्देशक हैं। निर्देशक 2005 से तेलुगु फिल्म उद्योग में काम कर रहे हैं। कबीर सिंह, अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है और इसमें शाहिद कपूर की भूमिका में हैं। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी