Ranbir Kapoor ने Ramayan में भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में खुलकर बात की, कहा- 'यह अब तक की सबसे बेहतरीन कहानी'

By रेनू तिवारी | Dec 09, 2024

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण भाग-1' में नज़र आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाने जा रहे हैं, वहीं साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेता ने जेद्दा में प्रतिष्ठित 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024' में भाग लिया, जहाँ उन्होंने पहली बार 'रामायण' के बारे में बात की और इसे अपना 'ड्रीम रोल' बताया।

'रामायण पार्ट-2' की शूटिंग जल्द शुरू होगी

इसके अलावा, एक्टर ने भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में बात की और कहा कि उन्होंने रामायण के पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरा भाग जल्द ही फ्लोर पर जाएगा। रणबीर ने कहा कि राम की भूमिका निभाना उनका सपना था। वह इस भूमिका के लिए आभारी हैं। रणबीर कपूर ने कहा, "बस उस कहानी का हिस्सा बनने के लिए, मैं राम की भूमिका निभाने के लिए बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए एक सपना है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सब कुछ है। यह सिखाती है कि भारतीय संस्कृति क्या है।"

इसे भी पढ़ें: फ्रेंड की बैचलर पार्टी में सबकी नजर होंगी आप पर, बस पहनें इन एक्ट्रेसस जैसी स्टनिंग ब्लैक ड्रेसेज

रामायण रिलीज की तारीख

नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट-1' साल 2026 में रिलीज होने वाली है, जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा। 'रामायण' के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जहां रणबीर और सई भगवान राम और सीता के रूप में नजर आए। केजीएफ अभिनेता यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे जबकि टीवी अभिनेता रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में अपनी फिल्मी शुरुआत करेंगे।

Explore Bollywood News in Hindi only at Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच