रणबीर कपूर से शादी नहीं करेंगी आलिया भट्ट! हॉलीवुड में जाने की कर ली तैयारी

By रेनू तिवारी | Nov 11, 2019

काफी समय से खबरें आ रही थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन उनकी शादी की डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ लेकिन दूसरी तरफ जो खबरें आ रही हैं वो यह है कि आलिया भट्ट भी जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। शायद अभी आलिया को शादी न करने अपने करियर पर ध्यान देना है। 

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार का नया धमाका, फिल्म बेल बॉटम जनवरी 2021 में होगी रिलीज

हॉलीवुड में भारत की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण सहित कई अभिनेत्रियां नाम कमा चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने तो भारत को हॉलीवुड के साथ साथ कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित करवाया है और भारत का नाम रोशन किया है। प्रियंका चोपड़ा की राह आलिया भट्ट भी चलना चाहती है इसी लिए वह आजकल लगातार लॉस एंजेलिस के चक्कर काल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: कभी सुशांत सिंह राजपूत के लिए फूट-फूट कर रोई थी अंकिता, अब बदले तेवर

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार खबरें है रि बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद आलिया भट्ट हॉलीवुड की राह तलाश रही हैं। अलिया हाल ही में लॉस एंजेलिस में नजर आई। इससे पहले भी आलिया कई बार लॉस एंजेलिस आ चुकी है। कहा जा रहा हैं कि आलिया भट्ट लॉस एंजेलिस में एक सेलेब्रिटी मैनेजर की तलाश कर रही हैं ताकि हॉलीवुड में जाने का रास्ता बना सके।  ऐश्वर्या राय बच्चन, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के भी हॉलीवुड में मैनेजर्स हैं, जो उन्हें अच्छा काम लाकर देते हैं। सेलेब्रिटी मैनेजर होने का फायदा ये भी होता है कि आप भारत में रहो तो भी आपको काम का ऑफर आएगा। आलिया चाहती है कि वह बॉलीवुड में काम करती रहे साथ ही हॉलीवुड से उनके सेलेब्रिटी मैनेजर उनके लिए नये प्रोजेक्ट्स लेकर आते रहें।अगर आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कठियावाड़ी और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar