Ranchi में 18 लाख के लेन-देन पर युवक का मर्डर, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

झारखंड की राजधानी रांची में 18 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक मिथिलेश कुमार की बुधवार रात सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मार्ग नंबर-1 स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कोतवाली सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निखिल राय ने कहा, ‘‘हमने हत्या के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मिथिलेश ने 39 वर्षीय अभिषेक कुमार उर्फ लल्लू से 18 लाख रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन वह यह राशि लौटा नहीं सका। मामले को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर कुमार की हत्या की साजिश रची।’’ अधिकारी ने बताया कि सिर में गोली लगने के बाद मिथिलेश को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि छह आरोपियों में से दो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ दो थानों में तीन मामले लंबित हैं। सभी आरोपियों की उम्र 23 से 39 वर्ष के बीच है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, दो एसयूवी और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है।

मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Akwan: रांची में खराब मौसम से 20 Flights रद्द, चार के बदले रूट

UPPSC Civil Judge भर्ती के 365 पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 21 दिसंबर अंतिम तारीख

Kashmir में Terrorism का पूरा Ecosystem तोड़ने की तैयारी तेज, घाटी में अब नहीं बचा कोई भी स्थानीय आतंकवादी

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: बेटे ने पूर्व मेयर Meenakshi Shinde को दी Narco Test की चुनौती