95% से नहीं थीं खुश, Re-evaluation के बाद Ranchi की Avni Kejriwal बनीं National Topper

By एकता | Jun 23, 2026

झारखंड के रांची की अवनी केजरीवाल ने सीबीएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 500 में से पूरे 500 नंबर हासिल कर सबको हैरान कर दिया है। इस परफेक्ट स्कोर के साथ वह कॉमर्स स्ट्रीम में देश की टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची की इस छात्रा को 13 मई को आए रिजल्ट में पहले 95.2% नंबर मिले थे, जिसके बाद उन्होंने अपने कॉपी को री-इवैल्यूएशन के लिए भेजा था। री-इवैल्यूएशन के बाद अवनी ने 500 में से पूरे 500 नंबर हासिल किए।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर! उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे सेना में शामिल, श्रीकांत शिंदे की चेतावनी- 'यह सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है'

घंटों पढ़ाई नहीं, डेली टारगेट पूरा करने का था रूल

अपनी इस कामयाबी का सीक्रेट शेयर करते हुए अवनी ने बताया कि वह पढ़ाई के घंटे नहीं गिनती थीं। उनका पूरा फोकस रोजाना का टारगेट पूरा करने पर रहता था। वह हर दिन 2 से 3 टॉपिक तय करती थीं और उन्हें पूरा करके ही दम लेती थीं। उन्होंने बाकी स्टूडेंट्स को भी सलाह दी कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल लिमिट में करें ताकि पढ़ाई डिस्टर्ब न हो। अवनी ने अपनी इस सक्सेस का क्रेडिट अपने पैरेंट्स, टीचर्स और मेंटर सचित सर को दिया।

इसे भी पढ़ें: Mumbai Monsoon Update | मुंबई में मॉनसून का काउंटडाउन! अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, IMD ने दी अहम जानकारी

फ्यूचर में बिजनेस वुमन बनने का है सपना

बिजनेसमैन मितेश केजरीवाल और होममेकर पूनम केजरीवाल की बेटी अवनी का सपना एक एंटरप्रेन्योर बनने का है। वह बिजनेस मैनेजमेंट में आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने CUET-UG 2026 की परीक्षा भी दे दी है। अवनी की इस बड़ी अचीवमेंट पर डीपीएस रांची की प्रिंसिपल डॉ. जया चौहान ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अवनी की यह सफलता झारखंड के हजारों स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर करेगी।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Red Fort Car Blast पर UNSC रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा, धमाके के तार Al Qaeda in the Indian Subcontinent से जोड़े

Shravan Special: महादेव पूजा में वर्जित हैं ये चीजें, Shiv Puja में न करें ये Mistakes

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल