Randhir Kapoor Birthday: दिलचस्प रही है राज कपूर के बड़े बेटे की कहानी, बॉलीवुड में कम ही आये नजर

By Prabhasakshi News Desk | Feb 15, 2025

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेताओं की सूची में शीर्ष पर काबिज राज कपूर के बड़े बेटे एक्टर रणधीर कपूर कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। अपने गुड लुक्स और आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से वह कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी फैंस के पसंदीदा रहे हैं। एक दौर ऐसा भी था जब रोमांटिक अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई अच्छी फिल्में की थी। कई कारणों से उनकी सफलता का दौर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। अब रणधीर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं और फिल्मों में भी कम ही नजर आते हैं।

बबीता और रणधीर कपूर की दो बेटियां अभिनेत्री करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं। अलग होने के बाद बबीता जहां अपनी दोनों बेटियों का करीना और करिश्मा के साथ रहती थी। तो वहीं रणधीर अकेली ही रहा करते थे।  एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर ने अपने रिश्ते को लेकर काफी बात की थी। उन्होंने कहा कि बबीता उनके शराब पीने से नाराज थीं। दोनों के रहने के तरीके अलग थे। हालांकि हमारी लव मैरिज थी, लेकिन सोच अलग थी। इसलिए हमने दूरियां बना ली।

बड़े ही साहस के साथ बबीता ने एक मां का किरदार भी निभाया है। जब उन्होंने सालों से चली आ रही कपूर खानदान की परंपरा को तोड़ते हुए अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को फिल्मों में काम करने की रजामंदी दिलाई थी। अपनी मां के साहस और इसी समर्थन की वजह से आज करीना कपूर और करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार है।

अभिनेता रणधीर कपूर आखिरी बार साल 2014 में फिल्म सुपर नानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रेखा भी नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2010 में फिल्म हाउसफुल 2 में अपने छोटे भाई ऋषि कपूर के साथ नजर आए थे। बीते कुछ सालों से रणधीर फिल्मों से दूर हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही वह कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान नजर आए थे, जहां उन्होंने राज कपूर से जुड़े कई किस्से सुनाए थे।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित