महाकालेश्वर मंदिर में खेली गई रंग पंचमी, बाबा महाकाल को लगाए गए टेसू के फूलों से बने रंग

By सुयश भट्ट | Mar 22, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रंग पंचमी का पर्व अनूठे अंदाज में मनाया गया। यहां सुबह भस्म आरती में 4 बजे बाबा महाकाल को टेसू के फूलों से बने रंग लगाए गए। और फिर भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं पर रंगों की बौछार की गई।

इसे भी पढ़ें:एसकेएम ने कोविंद से केंद्र को किसानों से किये उसके वादे याद दिलाने का किया आग्रह 

वहीं बाबा महाकाल को टेसू के रंग से रंगा गया। और फिर पुजारियों ने भक्तों पर रंगों की बौछार की। मंत्रोच्चारण के साथ होली खेली गई। मंदिर प्रांगण रंगों से सराबोर हो गया।श्रद्धालुओं ने कहा कि जो भी भक्त बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुआ, वह अपने आप को धन्य मान रहा था।

जानकारी के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर में रंग पंचमी पर्व मनाने के लिए पिछले एक माह से तैयारी की जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों से टेसू के फूल लाए गए। 1 दिन पहले मंदिर प्रांगण में 5 क्विंटल टेसू के फूलों से रंग बनाया गया।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र