Sajid Khan पर Rani Chatterjee ने लगाया हैरेसमेंट का आरोप, इंटरव्यू में किए कई चौकाने वाले खुलासे

By एकता | Oct 16, 2022

बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। उनकी मौजूदगी की वजह से बिग बॉस का यह सीजन पहले ही दिन से आलोचनाओं का सामना कर रहा है। साजिद को इस शो का हिस्सा होना चाहिए था या नहीं? इस बात पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। इतना ही बॉलीवुड और टेलीविज़न सितारें इस टॉपिक पर दो गुट में बंटे नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां राखी सावंत लोगों से साजिद खान को अपनी गलती सुधारने के लिए दूसरा मौका देने की बात कह रही है। वहीं दूसरी तरफ देवोलिना भट्टाचार्जी, सोना महापात्रा, मंदाना करीमी और उर्फी जावेद जैसी अभिनेत्रियों का मानना है कि साजिद को शो से बाहर निकाल देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Shehnaaz Kaur Gill ने गाया इमरान हाशमी की फिल्म का गाना, सुनकर इमोशनल हुए फैंस

रानी चटर्जी ने बातचीत में कहा, 'इस बार का बिग बॉस देखकर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। खासकर साजिद खान को देखकर मेरा दिल टूटता है। मीटू के दौरान जब साजिद का असली चेहरा जब सामने आया था, तो हम जैसे कई लोगों को तसल्ली हुई थी कि चलो कोई तो है जिसमें हिम्मत है। लड़कियों को साजिद के खिलाफ आवाज उठाते देखकर मैं बहुत खुश हुई थी। लेकिन बिग बॉस जैसे शो में उन्हें देखकर मेरा खून खौलता है। समझ नहीं आता कि बिग बॉस उनकी इमेज को क्लीन करने में क्यों लगे हुए हैं।'

इसे भी पढ़ें: पहली बार Hrithik Roshan ने शेयर की गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ तस्वीर, यूजर्स ने जमकर उड़ाया दोनों का मजाक

हैरेसमेंट वाले किस्से के बारे में जिक्र करते हुए रानी ने कहा, 'मैंने हिम्मतवाला फिल्म के दौरान साजिद की टीम से कॉन्टैक्ट किया था। जिसके बाद साजिद ने मुझे कॉल किया और कहा था कि वो मुझसे डायरेक्ट कॉन्टैक्ट करना चाहते हैं। जब हमारी फोन पर बात हुई थी तब उन्होंने मुझे कहा कि तुम मेरे घर आ जाओ वहीं मुलाकात हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फॉर्मल मीटिंग है तो किसी मैनेजर या पीआर को लेकर मत आना, अकेली ही आना।' रानी ने आगे बताया कि बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर समझकर उन्होंने साजिद की बात मान ली और अकेले उनसे मिलने उनके जुहू स्थित घर गई। जहाँ साजिद ने उनसे ब्रेस्ट का साइज, कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं जैसे सवाल किए। इतना ही नहीं निर्माता ने रानी से यह भी पूछा कि वह कितनी बार सेक्स करती है। साजिद की बातों से असहज होकर रानी उनके घर से निकल गई।

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ पर LA में Preity Zinta को नहीं हुआ चाँद का दीदार, व्रत खोलने के लिए डाउनलोड करनी पड़ी ऐप

रानी ने आगे कहा कि इस किस्से का उन्होंने कभी जिक्र इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्हें लगा था कि लोग भोजपुरी अभिनेत्री समझकर उन्हें सीरियस नहीं लेंगे। वहीं बॉलीवुड के इतने बड़े डायरेक्टर पर इल्जाम लगाने से लोग उल्टा उन्हें ही दोषी मानेंगें। फिल्म इंडस्ट्री में इमेज ख़राब हो जाएगी और काम नहीं मिलेगा इस बात के डर में चुप रही। मीटू के दौरान लड़कियों ने आवाज उठायी मैं उनका दर्द मेहसूस कर पा रही थी। लेकिन बिग बॉस में साजिद की एंट्री के बाद मैंने आगे आकर अपनी कहानी बताने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

Hero MotoCorp का बड़ा प्लान, CEO बोले- इस साल भी Double-Digit Growth की उम्मीद

Iran पर जल्द होगा Big Announcement? अमेरिकी मंत्री Marco Rubio बोले- आखिरी फैसला Donald Trump लेंगे

Health Alert: महिलाओं में Bloating हो सकता है Ovarian Cancer का संकेत, ये लक्षण न करें नजरअंदाज

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio