COVID लॉकडाउन के दौरान प्रेगनेंट थी Rani Mukerji, लेकिन पांचवें महीने में खो दिया था बच्चा

By एकता | Aug 11, 2023

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारों में शुमार रानी मुखर्जी इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में बात करने के दौरान रानी ने खुलासा किया कि मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने एक बहुत ही व्यक्तिगत त्रासदी का सामना किया। अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेगनेंट थी, लेकिन प्रेगनेंसी के पांचवें महीने में उन्होंने उसे खो दिया। इस खुलासे के बाद से रानी सुर्खियों में हैं।

इसे भी पढ़ें: Imran Khan ने 5 साल में पहली इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, Bollywood में अपने कमबैक को किया कंफर्म

रानी ने आगे कहा, 'जब मैंने अपना बच्चा खोया, उसके लगभग 10 दिन बाद निखिल (आडवाणी) ने मुझे फोन किया होगा। उन्होंने मुझे कहानी के बारे में बताया और मैंने तुरंत ही... ऐसा नहीं है कि भावनाओं को महसूस करने के लिए मुझे एक बच्चे को खोना पड़ा, लेकिन कभी-कभी आप व्यक्तिगत रूप से जिस दौर से गुजर रहे होते हैं, उसके लिए सही समय पर एक फिल्म होती है, जो आपके लिए सक्षम होती है। इसके साथ तुरंत जुड़ें। जब मैंने कहानी सुनी तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि नॉर्वे जैसे देश में एक भारतीय परिवार को इतना कुछ झेलना पड़ा।'

प्रमुख खबरें

SRK Confirms King Release Date | अफवाहों पर शाहरुख खान ने लगाया पूर्णविराम! 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज किंग

Chennai में बोलीं Nirmala Sitharaman, Gen Z और युवा ग्रेजुएट्स देशहित को सबसे ऊपर रखें

बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 नेताओं को मौत की सज़ा, 2024 हिंसा मामले में दोषी करार

Iran के विदेश मंत्री Araghchi 16 सितंबर को जाएंगे China, Wang Yi से होगी द्विपक्षीय बातचीत