दो चरण में खेली जाएगी रणजी ट्रॉफी, फरवरी में शुरू होगा टूर्नामेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

नयी दिल्ली। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि स्थगित की गई रणजी ट्रॉफी अगले महीने से दो चरण में खेली जायेगी। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था। समझा जाता है कि 38 टीमों का यह टूर्नामेंट फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा और पहला चरण एक महीने तक चलेगा। पहले इसका आयोजन 13 जनवरी से होना था लेकिन कोरोना महामारी की तीसरी लहर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान