रंकीरेड्डी-शेट्टी की जोड़ी थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2019

बैंकाक। सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरूष युगल जोड़ीनेथाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में कोरिया के चोई सोलग्यू और सियो सेयूंग जाए को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां एक घंटे तक चले मुकाबले को 21-17 17-21 21-19 से अपने नाम किया। कोरियाई जोड़ी के खिलाफ रंकीरेड्डी और शेट्टी की यह पहली जीत है।

विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज इस भारतीय जोड़ी को फाइनल में पहुंचने के लिए एक अन्य कोरियाई जोड़ी की चुनौती से पार पाना होगा। रंकीरेड्डी और शेट्टी का शनिवार को मुकाबला सुंग ह्यून और शिन बेक शेओल की जोड़ी से होगा। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ के चेयरमैन चुने गए विवेक कोहली

प्रमुख खबरें

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प