फिल्म देली बेली के 10 साल पूरे, किरदार के लिए रणवीर कपूर भी थे दावेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

मुंबई। निर्देशक अभिनय देव ने ‘देली बेली’ के साथ फिल्म निर्देशन में कदम रखा था जिसके 10 साल बृहस्पतिवार को पूरे हो गए। उस दौर को याद करते हुए देव ने कहा कि फिल्म में मुख्य किरदार के लिए रणवीर कपूर मजबूत दावेदार थे लेकिन अंतत: यह फिल्म अभिनेता इमरान खान की झोली में गई। फिल्म ‘देली बेली’ एक जुलाई 2011 को प्रदर्शित हुई थी और इमरान खान, वीर दास और कुणाल रॉय ने तीन दोस्तों का किरदार निभाया था जो हीरे खो जाने की वजह से माफिया के निशाने पर आ जाते हैं। आमिर खान के समर्थन और वयस्क मजाकिया संवाद से फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश का आरोप, पैसे और प्रशासनिक ताकत से चुनाव में हेराफेरी कर रही भाजपा

’ निर्देशक ने कहा कि फिल्म के किरदारों का व्यवस्थित तरीके से चुनाव किया गया और प्रत्येक हिस्से के लिए ऑडिशन लिया गया। उन्होंने कहा कि चूंकि फिल्म का एक निर्माता जिम फर्गेल और लेखक अक्षत वर्मा लॉस एंजिलिस में रहते थे इसलिए निर्माण में अमेरिकी प्रक्रिया का अनुपालन किया गया। हालांकि, कपूर कभी ऑडिशन के लिए नहीं आए।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी