रणवीर शौरी को एक गर्भवती महिला की मदद करना पड़ा भारी, मुंबई पुलिस गाड़ी ले गयी थाने

By रेनू तिवारी | May 22, 2020

रणवीर शौरी एक भारतीय अभिनेता और पूर्व वीजे हैं। फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी (2002) से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद से, उन्होंने जिस्म (2003) और लक्ष्य (2004) जैसी कई हाई-प्रोफाइल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों जैसे कि ट्रैफिक सिग्नल, भेजा फ्राई (2007) और महत्वपूर्ण और व्यावसायिक हिट मिथ्या (2008) में अभिनय किया है। रणवीर शौली लीड रोल में तो नहीं लेकिन सपोर्टिंग रोल में काफी पसंद किए गये हैं। हाल ही में रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक  ट्वीट करके मुंबई पुलिस के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर  की हैें। शौरी ने दावा किया है कि मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया और 8 घंटे तक पुलिस स्टेशन में इंतजार करवाया। इस घटना ने उन्हें काफी परेशान किया। 

 

इसे भी पढ़ें: ऋषि कपूर और इरफान खान पर आपत्तिजनक ट्वीट कर बुरा फंसा यह बॉलीवुड एक्टर

पूरी कहानी का जिक्र करते हुए रणवीर शौरी ने कहा कि मेरे घर में काम करने वाले नौकर की पत्नी गर्भवती थी। पत्नी की तबीयत बिगड़ता देख मैंने नौकर को अपनी कार दे दी क्योंकि बाहर कोई कोई ऑटो-रिक्शा मिल नहीं रहा था। ऐसे में मैंने उसकी मदद के लिए गाड़ी दी लेकिन गाड़ी को रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। पुलिस के लोगों मे एक पुलिसवाले का ये मानन था कि प्रेग्नेंट औरत के बच्चे की डिलीवरी इमरजेंसी नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: 77 साल के हो गये हैं लेकिन फिटनेस में 19 साल के नाती को टक्कर देते हैं अमिताभ बच्चन, देखें तस्वीर

रणवीर शौरी ने आगे ट्वीट ने लिखा कि पुलिस ने थाने में बिठाए रखा मेरी गाड़ी जब्त कर ली। मैं लगातार पुलिसवालों से बात करता रहा लेकिन 3 घंटे तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। न ही कोई सुनवाई। 8 घंटे बाद मेरी गाड़ी को छोड़ा गया। मैंने लॉकडाउन के दौरान एक गर्भवती औरत की मदद करने के लिए गाड़ी दी थी। पुलिस के एक अफसर की मनमानी से मेरे आठ घंटे खराब हुए और मानसिक तनाव भी। रणवीर ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के इस बर्ताव से मैं बहुत ही ज्यादा हैरान और परेशान हूं और साथ ही दुखी हूं। आप लोग मुझे सलाह दें।

 

एक्टर ने अपने ट्वीट पर मुंबई पुलिस को भी टैग किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की नीयत और कार्यशैली पर कई सवाल भी किए।


प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar