Bridal Couture Show । मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बने Ranveer Singh और Alia Bhatt, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

By एकता | Jul 21, 2023

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने बीते दिन अपने नए ब्राइडल कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए मुंबई में एक इवेंट होस्ट किया। 'ब्राइडल कॉउचर शो' के नाम से होस्ट किए गए इस शो में अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शोस्टॉपर की भूमिका निभाई। दोनों कलाकारों ने डिज़ाइनर के बेहतरीन कलेक्शन पहनकर रैंप पर वॉक किया। इस दौरान की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आलिया और रणवीर बीते दिन से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़ें: Prabhas की Project K का टाइटल Kalki 2898 AD क्यों किया गया? कहानी अंधकार के युग की बयां करती है दास्तान

ग्रे लहंगे में आलिया भट्ट ने ढाया कहर

अभिनेत्री आलिया भट्ट पिछले कुछ सालों से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। ऐसे में उनके लेटेस्ट लुक की तस्वीरें वायरल होना कोई बड़ी बात नहीं है। अभिनेत्री ने रणवीर सिंह के साथ रैंप वॉक किया। ग्रे लहंगे में आलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उनसे नजरें हटाना आसपास मौजूद लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। जानकारी के लिए बता दें, दोनों कलाकार जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 27 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला