रणवीर सिंह को मिला ‘सुपरस्टार ऑफ द डिकेड’ का अवॉर्ड, जानें क्यों इमोशनल हो गए एक्टर

By रितिका कमठान | Nov 20, 2022

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह रणवीर सिंह इन दिनों दुबई में हैं। यहां उन्होंने फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में हिस्सा लिया है। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रणवीर सिंह का जबरदस्त जादू देखने को मिला। वो डांस करते, दर्शकों को हंसाते हुए तो कभी इनोशनल होकर रुलाते हुए दिखे। अवॉर्ड फंक्शन के फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए है।

हर एक्टर का एक पोर्टफोलियो होता है कि यहां-वहां लेकर जाएंगे, सभी को दिखाएंगे। पोर्टफोलियो कोटेशन आया 50 हजार रुपये। मैंने पापा से कहा ये तो महंगा है। तब पापा ने कहा कि फिक्र मत कर तेरा पापा बैठा है यहां। रणवीर ने ये भी कहा कि मम्मी आपको याद है न कि छोटे वाले घर में मैं कितना बुरा ऑडिशन देता था। और आपकी गोद में सिर रखकर कहा था कि मम्मा मुझे नहीं पता कि मेरा ये सपना कभी पूरा होगा या नहीं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री में 12 वर्षों का समय बिताया है। इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। आने वाले दिनों में रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में दिखेंगे। उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर