क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी रणवीर सिंह की फिल्म 83, जानें नयी तारीख

By रेनू तिवारी | Nov 06, 2020

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी के बाद, रणवीर सिंह-स्टार 83 के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज में देरी की है। फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ करने की योजना बनायी गयी थी लेकिन क्रिसमस 2020 से भी इसकी रिलीज को आगे बढ़ाया जा रहा है। पहले ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण सिनेमाघर बंद रहे। निर्माताओं ने प्रचार अभियान की योजना के लिए समय की कमी का हवाला दिया और फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया।

इसे भी पढ़ें: साइना नेहवाल की बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक आउट, देखें तस्वीर  

जबकि इससे पहले, कई फिल्म निर्माताओं ने फिल्मों की रिलीज़ के लिए डिजिटल मार्ग पर जाने का फैसला किया, थिएटर चेन ने घोषणा की कि क्रमशः 83 और सूर्यवंशी क्रिसमस और दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगे। हालांकि, अक्टूबर में, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने सूर्यवंशी की रिलीज़ की तारीख बदलने और अगले साल फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

एक साक्षात्कार में, शिबाशीष सरकार ने कहा, “हम निश्चित रूप से सूर्यवंशी और 83 की रिलीज की तारीख को बदलना नहीं चाहते हैं। स्पोर्ट्स ड्रामा अभी भी क्रिसमस पर रिलीज होने की उम्मीद है। हमें निर्देशक और अभिनेता के साथ सूर्यवंशी की नई तारीख तय करनी होगी, लेकिन फिल्म जनवरी और मार्च के बीच रिलीज होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

CM Devendra Fadnavis ने दिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 95% फंड खर्च करने के निर्देश

Cristiano Ronaldo की Al-Nassr में वापसी, पहले मुकाबले में खेलने को लेकर कोच एंजे पोस्टेकोग्लू ने दिया बड़ा संकेत

Madhur Knit Crafts IPO 24 अगस्त को खुलेगा, 95 से 100 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड

Gujarat के Bhavnagar में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत, 61 बीमार