नये अंदाज में दिखे रणवीर सिंह, ट्रोलर्स ने कहा- शादी के बाद बेचारे को दीपिका ने पागल कर दिया!

By रेनू तिवारी | Feb 17, 2020

रणवीर सिंह असम में हुए फिल्मफेयर अवार्ड सेरेमनी में शामिल हुए थे। रणवीर सिंह अपने कपड़ों के अतरंगी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कई बार तो उन्हें अपने स्टाइल के कारण ट्रोल भी होना पड़ता है। ट्रोलर्स बोलकर चुप हो जाते हैं लेकिन रणवीर सिंह पर इसका कोई असर नहीं पड़ता वह अपनी ही धुन में मस्त रहते हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी के बाद रणवीर सिंह को नये अंदाज में मीडिया ने स्पॉट किया है। इस दौरान रणवीर सिंह का लुक देखने लायक था। रणवीर सिंह ने चमकीले गोल्डन कलर की पॉलीथिन की तरह एक लंबा और ढीला जैकेट पहना था और वैसे ही रंग का बहुत ही ढीला सा पजामा। 

 

आप भी देखें रणवीर सिंह का ये लुक और हमें कमेंट करके जरूर बताएं आपको कैसा लगा-

 

 

रणवीर सिंह का ये लुक सानमे आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रणवीर सिंह के इस स्टाइल को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया। एक यूजर ने कहा कि शादी के बाद रणवीर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को पागल कर दिया है।

 

दूसरे यूजर्स ने लिखा कि रणवीर सिंह फैशन के नाम पर कुछ भी पहन लेते हैं। ये रणवीर सिंह का जोकर वाला अंदाज है। 

 

आपको बता दें कि इस बीच, फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 में, रणवीर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक ही बार में 13 पुरस्कार हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई।

 

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची