Ranveer Singh Birthday: इस कारण स्कूल से सस्पेंड कर दिए गए थे रणवीर सिंह, आज मना रहे 40वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jul 06, 2025

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का फिल्म इंडस्ट्री में अलग ओहदा है। अभिनेता ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से लेकर अब तक कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। आज यानी की 06 जुलाई को रणवीर सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। रणवीर सिंह में अभिनय और फिल्मों के प्रति शुरू से जुनून रहा था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

कैफे में किया काम

एक्टर ने इंडियाना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के दौरान एक कैफे में बतौर सर्वर काम किया था। उन दिनों रणवीर एक्स्ट्रा इनकम के लिए अपने कमरे में बटर चिकन बनाकर बेचा करते थे। एक बार अभिनेता ने इस बारे में जिक्र किया था कि वह कॉलेज के दिनों में दोस्तों के लिए बटर चिकन बनाते थे, जिससे कि वह दोस्तों से अपना होमवर्क और बाकी का काम करवा सकें।

स्कूल से किए गए सस्पेंड

अभिनेता रणवीर सिंह को शुरूआत से सिनेमा में दिलचस्पी रही है। एक बार वह स्कूल के दिनों में अपनी क्लास में बैठकर गाने 'छैया छैया' सुन रहे थे। जिस कारण उनको स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बचपन से सिनेमा को लेकर कितने क्रेजी रहे हैं।

गोविंदा के फैन हैं रणवीर

रणवीर सिंह की दुनिया दीवानी है, लेकिन वह गोविंदा के फैन हैं। रणवीर का कहना है कि वह गोविंदा की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। 'राजा बाबू' अभिनेता की पसंदीदा फिल्म है। वहीं रणवीर सिंह ने फिल्म 'किल दिल' में गोविंदा के साथ काम किया है।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub