गली बॉय के साथ रणवीर सिंह लेकर आ गये है असली हिप हॉप- देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Jan 04, 2019

 सिंबा का धमाल अभी बॉकिस ऑफिस पर जबरदस्त मच ही रहा है और ऐसे में सिंबा यानी रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक और धमाल मचा दिया है। रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली अगली फिल्म 'गली बॉय (Gully Boy)'  का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यूट्यूब पर ट्रेलर 'असली हिप हॉप (Asli Hip Hop)' के नाम से रिलीज किया गया है और ये काफी शानदार और नये अंदाज में जारी हुआ है 'गली बॉय (Gully Boy)' के ट्रेलर में कोई भी डायलॉग नहीं है, बेकग्राउंड में रणवीर सिंह की आवाज में रैप चल रहा है और इन शार्ट में ट्रेलर से फिल्म की कहानी पता चल रही है। इस ट्रेलर की खास बात ये है कि पूरे ट्रेलर में रणवीर सिंह की आंखों से काजल नहीं हटा यानी आप कह सकते हो कि इस पूरी फिल्म में रणवीर को किसी की नजर नही लगेगी। 

इसे भी पढ़ें- शाहरुख खान के अंदर अब वो बात नहीं रही, उनको करना चाहिए SELF-REALIZATION

रणवीर को किसी कैरेक्टर में पूरी तरह उतरने के लिए जाना जाता है, गली बॉय में भी युवा लड़के के किरदार में वो प्रभावित कर रहे हैं। रणवीर रैपर के किरदार में पूरी शिद्दत के साथ रमते नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी मुंबई की चाल में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और एक साधारण लड़के के संघर्ष की कहानी। टीजर के आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म में रणवीर का किरदार मुस्लिम लड़के का है। उनके अपोजिट आलिया का गेटअप भी इसे पुख्ता कर रहा है। मुंबई में एक लड़का है जो रैप करता है। 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

इसे भी पढ़ें- 2019 भी रहेगा बॉलीवुड सेलेब्स की वेडिंग्स के नाम, इस साल एक हो जाएंगे ये कपल्स

फिल्म में आलिया भी नजर आ रही है। फिल्म में वो  काफी सीरियस मोड में नजर आ रही है। 'गली बॉय (Gully Boy)' फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म में कल्कि कोचलिन भी एक अहम भूमिका में हैं। रणवीर सिंह का जबरदस्त लुक टीजर में दिखा है।

प्रमुख खबरें

Interview: कॉन्वेंट नहीं, साक्षा संस्कृति की एक समान शिक्षा के हैं सभी पक्षधर: निशंक

Jammu-Kashmir: श्रीनगर में लोगों का दिखा पुस्तक प्रेम, 700-800 साल पुरानी किताबों की हुई प्रदर्शनी

कभी रहा शिवसेना का गढ़, आज है AIMIM का मजबूत किला, दिलचस्प हुआ औरंगाबाद का सियासी खेल, उद्धव और शिंदे में आमने-सामने की लड़ाई

Congress ने पंजाब की 4 सीट पर घोषित किए उम्मीदवार, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को दिया टिकट