Bengaluru में Ranya Rao किसको सौंपने वाली थी सोना, खुद खोले कई राज

By रितिका कमठान | Mar 13, 2025

सोना स्मगलिंग करने के मामले में रंगे हाथों पकड़ी गई कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव से डीआरआई की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में अन्य राव ने कई बड़ी खुला से किए हैं जिसको सुनकर हर कोई चौंक गया है। रान्या ने बताया है कि वह फोटोग्राफी और रियल एस्टेट बिजनेस करने के उद्देश्य से यात्रा करती थी। यात्रा के संबंध में रान्या ने बताया कि वह यूरोप अमेरिका अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के कई देशों में जा चुकी है। बीते कुछ सप्ताह से उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल भी आ रहे थे। रान्या ने बताया कि एक मार्च को भी उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आया था। 

रान्या के मुताबिक कॉल करने वाले का बात करने का लहजा अफ्रीकी अमेरिकी था। सुरक्षा जांच के बाद दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट ए पर उसने रानियां को सोने की छड़ी दी थी। सोने की छोरी देने के बाद युवक तत्काल वहां से चला गया था। रान्या का कहना है कि वह इस वक्त से कभी नहीं मिली है।

रान्या ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे जो पैकेट दिया था सोना प्लास्टिक से ढके हुए दो पैकेट में था। रान्या ने एयरपोर्ट से क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी और फिर एयरपोर्ट के टॉयलेट में ही जाकर सोने की छड़ो को अपने शरीर में छुपाया। उसने बताया कि उसने यूट्यूब वीडियो देखकर सिखा था।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी