जमानत के लिए अब हाई कोर्ट पहुंची रान्या राव, जानें कब होगी सुनवाई

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2025

अभिनेत्री रान्या राव ने सोने की तस्करी के मामले में जमानत के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, क्योंकि मजिस्ट्रेट और सत्र न्यायालय दोनों ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। उनके वकील बी.एस. गिरीश ने याचिका दायर की है और उम्मीद है कि उच्च न्यायालय अगले सप्ताह मामले की सुनवाई करेगा। 27 मार्च को बेंगलुरु की एक सत्र अदालत ने रान्या की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज कर दी। कन्नड़ अभिनेत्री, जिनका पूरा नाम हर्षवर्धिनी रान्या राव है। उन्हें 3 मार्च को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की छड़ें जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। जब्ती के समय वह दुबई से आई थीं। 

प्रमुख खबरें

Morena Train Accident: आग के डर से भागे यात्री, दूसरी Train ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

Hormuz में Indian Crew पर US Missile Attack! नाविकों का Video Viral

Mamata Banerjee के वफादारों ने संभाला मोर्चा, TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति-सागरिका

क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकात