रिश्तेदार ने किया 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार, हुई गर्भवती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

होशियारपुर (पंजाब)। पंजाब में होशियारपुर के महिलपुर थाने के तहत आने वाले एक गांव में 15 वर्षीय लड़की से उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना इस साल फरवरी की है लेकिन पीड़िता ने अपनी मां को इसके बारे में तब बताया जब वह गर्भवती हो गयी। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह के रूप की गयी है। उसने पीड़िता से कथित तौर पर तब दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी और उसकी मां काम से बाहर गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार शोभादेव को बूथ में घुसने से रोका गया, जानिए अबतक क्या कुछ हुआ

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आठ दिन बाद नाबालिग से कथित तौर पर फिर दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतना होगा। पीड़िता की मां को शक हुआ और उसने उसकी चिकित्सा जांच करायी जिसके बाद उसे अपने बेटी के गर्भवती होने का पता चला। जांच अधिकारी जसकरण कौर ने बताया कि सिंह पर भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!