मूकबधिर युवती को अकेला पाकर 16 वर्षीय लड़के ने किया बलात्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

बांदा। चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मूकबधिर युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। रैपुरा के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरुवार को बताया ‘‘बुधवार को सुबह मूकबधिर, 19 साल की युवती अपने घर से कुछ दूर बने पशु बाड़े में मवेशियों को चारा डालने गयी थी। वहां पहले से मौजूद 16 वर्षीय लड़के ने उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया।’’

उन्होंने बताया ‘‘पीड़िता के परिजन जब शिकायत के लिए आरोपी के घर गए तो उन्हें धमकाया गया। तब वे पीड़िता को लेकर शाम थाने आये और मुकदमा दर्ज कराया है। ’ कुमार ने बताया‘‘पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज गया है। ’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह