आठ वर्षीय बालिका से बलात्कार, 72 वर्षीय आरोपी को आजीवन कारावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की एक अदालत ने आठ वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के जुर्म में 72 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक अरुण कुमार ध्रुव ने शनिवार को बताया कि विशेष न्यायाधीश (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) विक्रम प्रताप चंद्रा की अदालत ने आठ वर्षीय एक बालिका से बलात्कार के जुर्म में जगन्नाथ प्रसाद कर्ष (72) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

ध्रुव ने बताया कि कर्ष ने 13 जून 2023 को बालिका को स्नानघर में ले गया था और उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बाद में जब बालिका ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी तब उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा प्रकरण को अदालत में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद अदालत ने इस महीने की 19 तारीख को आरोपी कर्ष को मामले का दोषी पाया तथा उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि आरोपी पर कुल 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

प्रमुख खबरें

तेल संकट के बीच PM मोदी ने चीन को दिया ऐसा ऑफर, चौंक गए ट्रंप

MGR-Jayalalithaa की विरासत पर Sasikala का दावा, नई Political Party बनाकर Tamil Nadu की सियासत में वापसी

बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 की दहाड़, रिलीज से पहले ही कमाए 50 करोड़, Ranveer Singh की फिल्म ने अमेरिका में रचा इतिहास

Rajya Sabha चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग का डर, Odisha Congress के 8 MLA बेंगलुरु शिफ्ट