पश्चिमी दिल्ली में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2024

पश्चिमी दिल्ली में बृहस्पतिवार को तीन साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) जिमी चिराम ने बताया कि आरोपी (27) उसी इमारत में किराए से रहता है।

राष्ट्रीय राजधानी में 30 स्थानों पर तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी ने उसे टॉफी देने के बहाने बुलाया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को अपने घर में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा, ‘‘बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया और इस दौरान उसे बच्ची आरोपी के घर में मिली। बच्ची रो रही थी और उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं ,एक अन्य घटना में रविवार को पूर्वी दिल्ली में चार साल की बच्ची से उसके शिक्षक के भाई ने एक ट्यूशन सेंटर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आक्रोशित लोगों ने इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और कुछ लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की।

प्रमुख खबरें

Karnataka । क्या कोई पंजा आपकी संपत्ति लूट सकता है? Belagavi की जनता से PM Modi ने पूछा सवाल, Congress को दी ये चेतवानी

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann