कप्तान कोहली की 9 महीने की बच्ची को मिली रेप की धमकी, DCW की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

By अनुराग गुप्ता | Nov 02, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की 9 महीने की बच्ची को रेप की धमकियां मिल रही है। आपको बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने सबसे महंगे साबित हुए मोहम्मद शमी को धर्म के आधार पर निशाना बनाया था। जिसका कप्तान कोहली ने बचाव किया था और इसी के बाद अब उनकी बेटी को रेप की धमकी मिल रही है। 

दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाती मालिवाल ने एक ट्वीट में लिखा कि विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को जिस तरह ट्विटर पर रेप की धमकी दी गई वो बेहद शर्मनाक है। इसी टीम ने हमें हज़ारों बार गौरवांवित महसूस कराया है, हार पे ये घटियापन क्यों ? मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, 9 महीने की बच्ची को रेप की धमकी देने वाले सभी गिरफ्तार हों!मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वाती मालिवाल ने कहा कि मुझे पता चला है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की 9 महीने की बच्ची को कुछ लोग रेप की धमकी दे रहे हैं। क्योंकि भारत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से हार गया और विराट कोहली ने मोहम्मद शमी का बचाव किया। जब उनके धर्म की वजह से कुछ ट्रोलर्स ने निशाना बनाया। इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup : खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से, टीम संयोजन पर नजरें 

जल्द से जल्द दर्ज हो एफआईआर

उन्होंने बताया कि दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मैं चाहती हूं कि इस मामले में जल्द से जल्द एआईआर हो। जो लोग 9 महीने की बेटी को रेप की धमकी दे सकते हैं और उन लोगों को हर हाल में दिल्ली पुलिस को गिरफ्तार करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई