दो लड़कों ने मासूम से किया बलात्कार, फिर सालभर तक धमकी देकर वसूलते रहे पैसे, पीड़िता ने फूट-फूट के बयां किया दर्द

By रेनू तिवारी | Jan 10, 2022

हरियाणा के जींद जिले से एक 16 वर्षीय लड़की के साथ दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार लड़की के साथ बलात्कार करने के दौरान लड़कों ने पूरा वीडियो भी बनाया ताकि लड़की को धमकाया जा सके और उसे ब्लैकमेल किया जा सके। पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकरी दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार इन दोनों लड़कों ने लड़की को लंबे समय तक वीडियो लीक करने की धमकी देते हुए बहुत ब्लैकमेल किया है। उन्होंने कहा कि कथित सामूहिक बलात्कार पिछले साल  यानि की 2021 में पांच अगस्त को गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था, जब 11वीं कक्षा की लड़की अपने पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला से मिलने गई थी।

इसे भी पढ़ें: आज से होगी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगना शुरू, जानिए तीसरी खुराक से जुड़े हर सवाल का जवाब

रंगदारी की बढ़ती मांगों से तंग आकर लड़की ने आखिरकार परिवार को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ