राशिद की हैट्रिक, अफगान ने आयरलैंड को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

देहरादून। आलराउंडर मोहम्मद नबी की 81 रन की तूफानी पारी तथा लेग स्पिनर राशिद खान की हैट्रिक सहित पांच विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने रविवार को यहां आयरलैंड को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 32 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 210 रन का मजबूत स्कोर बनाया। नबी ने 36 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और सात छक्के लगाये। उनके अलावा पिछले मैच में नाबाद 162 रन बनाने वाले हजरतुल्लाह जजाई ने 31 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की तरफ से वायड रैनकिन ने 53 रन देकर तीन विकेट लिये। 

आयरलैंड की टीम आठ विकेट पर 178 रन ही बना पायी। राशिद ने 27 रन देकर पांच विकेट लिये। राशिद ने मैच के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आयरलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले केविन ओ ब्रायन (47 गेंदों पर 74 रन) को आउट किया और फिर अपने अगले ओवर की तीन गेंदों पर तीन विकेट निकाले। इस तरह से राशिद ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिये। आयरलैंड की तरफ से एंडी बालब्रिनी ने भी 47 रन बनाये।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal