बिग बॉस में सिद्धार्थ को रश्मि ने कहा नामर्द, गर्लफ्रेंड ने लगा दी जमकर क्लास

By रेनू तिवारी | Nov 13, 2019

बिग बॉस में इस समय हाई क्लास ड्रामा चल रहा है शो में दिखने के लिए लोग बस लड़ाई का सहारा ले रहे हैं। इस बार बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट ऐसे चुने गये है जिनके घर से बाहर विवाद हो चुके है। सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई, शहनाज गिल और हिमांशी खुराना की घर के बाहर जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी हो चुकी है। बाहरी दुश्मनी को घर में निभा रहे ये कंटेस्टेंट एक दूसरे के लिए बिना लगाम के बोल रहे हैं। बिग बॉस 13 के ताजा एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने बात-बात में सिद्धार्थ शुक्ला नामर्द कह दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की घर में लड़ाई को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला की करीबी दोस्त नताशा सिंह ने कुछ खुलासे किए हैं।

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की कॉन्ट्रोवर्सी पर नताशा ने कहा कि इसको इस बारे में ज्यादा नहीं पता लेकिन जितना वह जानती हैं उसके मुताबिक सिद्धार्थ के टीवी शो दिल से दिल तक छोड़ने के बाद भी रश्मि और सिद्धार्थ एक दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे।

सिद्धार्थ शुक्ला के पीठ पीछे कई बार पारस और रश्मि ये कहते दिखाई देते है कि ये टीवी की दुनिया में सबको पता है कि सिद्धार्थ शुक्ला हैवान है इस पर नताशा ने कहा कि मैं रश्मि से पूछना चाहती हूं कि दिल से दिल तक से सिद्धार्थ के निकलने के बाद भी वो उसके इतना करीब क्यों थीं? ये बेहद शर्म की बात है कि सिद्धार्थ के इतना करीब होकर भी रश्मि उसके बारे में इस तरह की बातें कर रही है।

सिद्धार्थ शुक्ला को पारस ने लड़ाई के दौरान 40 साल का बुड्ढा कहा था इस पर नताशा ने कहा कि पारस की जानकारी के लिए उन्हें पता होना चाहिए कि 40 साल का आदमी बुड्ढा नहीं होता और सिड अभी 40 साल के नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Assembly Security Breach Update | दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा की भारी चूक: नकाबपोश ने एसयूवी से गेट तोड़ा, अध्यक्ष की कार पर रखा गुलदस्ता

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल