राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत दलाई लामा से मिले

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 20, 2021

धर्मशाला । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को तिब्बतियों के अध्यात्मिक नेता दलाईलामा से उनके आवास पर मैक्लोडगंज में मुलाकात की। इस दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। जिला कांगड़ा के पांच दिवसीय दौरे पर आए भागवत ने अपने प्रवास के अंतिम दिन दलाईलामा से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। धर्मगुरु दलाईलामा के साथ हुई इस बैठक में भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक इन्द्रेश कुमार भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी का 27 दिसंबर का हिमाचल का दौरा--  प्रधानमंत्री वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे

देश की सुरक्षा का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि भारत अपने दुश्मनों को हल्के में न लें।  वर्तमान में दलाईलामा की उम्र करीब 86 वर्ष  है। दलाईलामा ने जनवरी 2020 में कोरोना संक्रमण फैलने के चलते अपने निवास स्थान मैक्लोडगंज से बाहर निकलना बंद कर दिया था। जनवरी से वह अपने निवास से दुनिया भर में ऑनलाइन तरीके से कार्यक्रमों से जुड़ रहे हैं। धर्मगुरु सप्ताह में दो बार पब्लिक मीटिंग के जरिये समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करते थे। अभी पब्लिक मीटिंग को नहीं खोला गया है। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने कुछ दिन पहले दलाई लामा से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्हें चार दिन आइसोलेशन में रहना पड़ा था। 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी को संस्कारों तथा नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने पर बल दिया

 

तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने माना कि यह मुलाकात में दोनों नेताओं में सामान्य मुद्दों के अलावा मानवता के बड़े हित के बारे में बात की होगी।“ इस बीच,मीडिया से बातचीत में मुलाकात के बारे में बोलते हुए श्री इंद्रेश कुमार ने कहा कि दलाई लामा ने उनसे कहा कि भारत धार्मिक सद्भाव का मॉडल है और भारत को इसे दुनिया को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने भी तिब्बत को भारत का समर्थन व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी