Rashtriya Swayamsevak Sangh ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक प्रकट किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शुक्रवार को शोक प्रकट किया तथा परिजनों के प्रति संवेदना जताई। सरसंघचालक मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्यनीय माता जी हीराबेन के निधन से एक तपस्वी जीवन पूर्ण हो गया। इस दु:खद प्रसंग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हम सभी स्वयंसेवक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताया

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में अहमदाबाद के अस्पताल में आज तड़के निधन हो गया। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर का गांधीनगर में अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमुख खबरें

BCCI अब भारत की 2 टी20 टीम उतारेगी, यहां जानें क्या है मकसद?

भगवान शिव का Healing Temple, यहां Thyroid-PCOS से परेशान महिलाएं लगाती हैं अर्जी

बिहार नहीं छोडूंगा... Nitish Kumar का JDU MLAs को संदेश, सरकार के हर काम पर रखूंगा पैनी नजर

Tamil Nadu Election: विजय का DMK-AIADMK पर तीखा वार, बोले- दोनों भ्रष्ट समूहों को देंगे जवाब