आईपीएल में चुने जाने वाले तीसरे कश्मीरी क्रिकेटर बने रसिक सलाम दार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2018

श्रीनगर। किशोर खिलाड़ी रसिक सलाम दार ने जयपुर मंगलवार को हुई नीलामी में मुंबई इंडियन्स की टीम में चुने जाने के बाद कहा कि उनका सपना सच हो गया। मुंबई ने इस 17 वर्षीय खिलाड़ी को 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले दार ने कहा, ‘‘यह बेहद रोमांचक पल है। मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहा हूं। मेरा सपना सच हो गया।’’ दायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इस साल विजय हजारे ट्राफी में लिस्ट ए में पदार्पण किया था। उन्होंने अक्टूबर में मुंबई इंडियन्स के ट्रायल्स में हिस्सा लिया था। वह परवेज रसूल और मंजूर दार के बाद किसी आईपीएल टीम से जुड़ने वाले तीसरे कश्मीरी क्रिकेटर हैं।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा