साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

By Kusum | Apr 02, 2026

साउथ अफ्रीका के लिए करीब 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके रासी वैन डर डुसेन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। वहीं दो दिन पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रासी वैन डर डुसेन का नाम नहीं था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बल्लेबाज ने इसी कारण से संन्यास का ऐलान किया है। 

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि, गर्व और शुक्रगुजार होते हुए मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज जर्सी पहनने के लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है जो आपको परखती है और इनाम भी देती है। अपने देश के लिए खेलना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने अपने फैंस, सपोर्ट स्टाफ, कोच और मैनेजर समेत अपने परिवार को धन्यवाद कहा है। 

प्रमुख खबरें

शादी से 1 महीने पहले लगाएं यह Bridal Ubtan, महंगे Facial की नहीं पड़ेगी जरूरत

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखकर दुकानदार आपको नहीं कर सकता परेशान! जानिए आपका असली अधिकार

Indian Army ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स TGC-145 का जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन

क्या आपने ज़ीरो बैलेंस पर खुलवाया पीएम जन धन खाता? 10000 तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा, संख्या 59 करोड़ के पार