रतन टाटा का सिंगापुर के आर्थिक बदलाव में बहुमूल्य योगदान रहा: प्रधानमंत्री Lawrence Wong

By Prabhasakshi News Desk | Oct 11, 2024

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए देश के आर्थिक बदलाव में उनके बहुमूल्य योगदान को याद किया। वोंग ने उन्हें एक सच्चा मित्र बताते हुए कहा कि उनकी विरासत को देश हमेशा संजोकर रखा जाएगा। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन का बुधवार शाम 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंच पर वोंग ने बृहस्पतिवार को रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सिंगापुर से टाटा का पुराना नाता था। 

इनमें आईटी, शिपिंग, इंजीनियरिंग, ऊर्जा और वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। समाचार पत्र ‘स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, सिंगापुर के आर्थिक विकास बोर्ड (ईडीबी) के चेयरमैन पीएनजी चियोंग बून ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। खबर में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘ रतन टाटा ने सिंगापुर में टाटा समूह की कॉर्पोरेट उपस्थिति बढ़ाने और भारत और सिंगापुर के बीच घनिष्ठ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रमुख खबरें

Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee

First Class Cricket से संन्यास के बाद भी Yuzvendra Chahal को सीमित ओवरों में वापसी की उम्मीद

HirePro की रिपोर्ट: जॉब असेसमेंट में 45 फीसदी हुई धोखाधड़ी, AI का बढ़ता इस्तेमाल बना चुनौती

CEC के इस्तीफे पर दिल्ली में प्रदर्शन, जंतर-मंतर से 700 हिरासत में