देश में जातिवादी व्यवस्था टूट रही है और देश विकास की नई इबारत लिखने में जुटा: हेमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2019

बस्ती। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं क्योंकि वह भ्रष्टाचार को रोकने में लगे हैं। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे में बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा है। देश में जातिवादी व्यवस्था टूट रही है और देश विकास की नई इबारत लिखने में जुटा है।

उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था देश के लिए गौरव की बात है और विश्व की महाशक्तियां भारत की ओर उम्मीद से देख रही हैं। हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में गरीबों और पिछड़ों के प्रति सच्चा दर्द है जिसके चलते वह विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश