Karni Mata Temple: राजस्थान के करनी माता मंदिर में चूहों की होती है पूजा, मंदिर में रहते हैं हजारों चूहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025

राजस्थान के बीकानेर जिले में मौजूद करनी माता मंदिर में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह एक ऐसा मंदिर है, जो देशभऱ के भक्तों को हैरान कर देता है। राजस्थान के बीकानेर जिले में देशनोक गांव में स्थित करनी माता मंदिर अपनी अनोखी चीजों के लिए फेमस है। इस मंदिर में और कुछ नहीं बल्कि हजारों की संख्या में चूहे मौजूद हैं। जोकि मंदिर में रहते हैं। ऐसे में इस मंदिर में आने वाले हर भक्त इन चूहों को देखकर हैरान रह जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि मंदिर में मौजूद इन चूहों से किसी को कोई दिक्कत या बीमारी नहीं होती है। वहीं मंदिर में चूहों का खाया प्रसाद भी खिलाया जाता है। साथ ही चूहों का स्पर्श किया पानी बीमार व्यक्तियों को पिलाया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको करनी माता के मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।

करणी माता की मंदिर

इसे भी पढ़ें: Palampur Famous Temple: लंबे समय से हैं परेशान तो पहुंच जाएं पालमपुर, जरूर करें फेमस शिव मंदिर के दर्शन

मंदिर में रहते हैं हजारों चूहें

करनी माता मंदिर दुनिया में अपने आप अनोखा मंदिर है। इस मंदिर में हजारों की संख्या में चूहे रहते हैं और लोगों को इनका प्रसाद भी खिलाया जाता है। वहीं इनकी पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि यह चूहे करनी माता के सौतेले बेटे और उनके वंशज का पुनर्जन्म है। जिनको मंदिर में 'काबा' कहते हैं। इनको यहां पर कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। मंदिर में सफेद चूहा दिख जाने पर उसको शुभ माना जाता है। माना जाता है कि सफेद चूहा दिखना माता रानी का खास आशीर्वाद होता है।

चूहों का झूठा प्रसाद

मंदिर के पुजारियों के अनुसार, मंदिर के चूहे यहां पर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। यहां तक कि यदि मंदिर में कोई बीमार आता है, तो उस व्यक्ति को चूहों का छुआ पानी पिलाया जाता है। माना जाता है, मंदिर में कोई सामान्य चूहे नहीं हैं, बल्कि देवी मां का आशीर्वाद हैं। मंदिर में चूहों की संख्या हजारों में है, लेकिन इसका कोई आंकड़ा नहीं है। मंदिर में मां देवी को चढ़ाया जाने वाला भोजन चूहों को खिलाते हैं, या फिर उसी झूठे प्रसाद भक्तों को बांटा जाता है। वहीं श्रद्धालु भी इस प्रसाद का सेवन बड़ी भक्ति के साथ करते हैं।

मंदिर का इतिहास

करनी माता मंदिर के इतिहास के बारे में कोई सटीक प्रमाण नहीं है। लेकिन मंदिर को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। जिसमें से एक कहानी यह है कि इस मंदिर को राजा जय सिंह ने बनवाया था। वहीं मंदिर का वर्तमान समय जो रूप है, इसका श्रेय महाराजा गंगा सिंह को जाता है। उन्होंने इस मंदिर का 15 से 20वीं सदी में इस मंदिर का निर्माण राजपूत शैली में करवाया था। करनी मंदिर में संगमरमर की नक्काशी देख सकते हैं। इस मंदिर में चांदी के दरवाजे लगाए गए हैं। बताया जाता है 1595 में चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि और दिन गुरुवार को मां करनी यहां ज्योर्तिलीन हुई थीं। जिसके बाद से यहां पर मां करनी की पूजा की जा रही है। 

कब और कैसे पहुंचे मंदिर

आप साल में दो बार चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए आ सकते हैं। इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है। वहीं भक्तों के रुकने के लिए मंदिर के पास कई धर्मशालाएं हैं। आप मंदिर तक जाने के लिए टैक्सी, बस और जीप ले सकते हैं। बीकानेर-जोधपुर रेल मार्ग पर मौजूद देशनोक रेलवे स्टेशन के पास करनी माता मंदिर के पास पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Annamalai-Amit Shah Meeting: BJP में भविष्य पर Delhi तक अटकलों का बाजार गर्म!

Realme P4R की धांसू Entry! 8000mAh Battery से मचाएगा तहलका, जानें कीमत और Features

Iran आत्मसमर्पण करेगा, तब भी Media उसे जीत बताएगा..., ऐसा क्यों बोले Donald Trump

फिर दिमाग चलाएगा विजय सलगांवकर! Ajay Devgn की Drishyam 3 की शूटिंग खत्म, Grand Finale का इंतजार