जेल में बीतेगी रतुल पुरी की दिवाली, न्यायिक हिरासत दो नवम्बर तक बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे रातुल पुरी की न्यायिक हिरासत की अवधि दो नवंबर तक बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुरी की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के लिए आवेदन दायर किया था, जिसे विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने आवेदन स्वीकार कर पुरी को जेल भेज दिया। ईडी ने चार सितम्बर को पुरी को गिरफ्तार किया था। इटली स्थित ‘फिनमेकैनिका’ की सहायक कम्पनी ‘अगस्ता वेस्टलैंड’ से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने में कथित अनियमितताओं के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

प्रदर्शन दबाने के लिए केंद्र सरकार तानाशाही का सहारा ले रही: Prakash Ambedkar

4,00,000,00,00,000 से अधिक पैसे निकाले गए, विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से क्यों हो रहा मोहभंग, तुरंत क्या कदम उठाने की जरूरत?

New Delhi में कॉजपा के विरोध प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर कड़ा सुरक्षा पहरा

Prabhasakshi NewsRoom: Abhijeet Dipke, Saurav Das, Ashutosh Ranka और Dhruv Rathee की खुद को Safe रखने वाली रणनीति सफल रही