अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आत्मसमर्पण करने कोर्ट पहुंचे कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

नयी दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और कारोबारी रतुल पुरी ने अगस्ता वेस्टलैंड धनशोधन मामले में आत्मसमर्पण करने की अनुमति के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली की अदालत में एक आवेदन दिया। कथित बैंक जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तारी पुरी ने विशेष जज अरविंद कुमार के समक्ष अपना आवेदन दाखिल किया जिन्होंने इस मामले को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध किया है। हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पुरी के खिलाफ जारी एक गैर जमानती वारंट रद्द करने से अदालत ने बुधवार को इंकार कर दिया था।

पुरी अपनी कंपनी मोजर बियर से जुड़े कथित बैंक जालसाजी के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। अगस्ता वेस्टलैंड धनशोधन मामले में आत्मसमर्पण करने की अनुमति के लिए अधिवक्ता विजय अग्रवाल के माध्यम से दिए गए आवेदन में पुरी को अदालत में पेश किए जाने का भी अनुरोध किया गया है ताकि वह जज के समक्ष समर्पण कर सकें। 

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे