Raut ने मुख्यमंत्री के बेटे से ‘धमकी’ मिलने का आरोप लगाया, फडणवीस ने किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से “जान को खतरा” होने का आरोप लगाए जाने के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्यसभा सदस्य को बिना सोचे समझे आरोप लगाने की आदत है, लेकिन फिर भी समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को पुलिस को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से “जान को खतरा” होने का आरोप लगाया था। शिंदे खेमे के एक विधायक ने इसे ‘‘घटिया हथकंडा’’ बताया है।

इससे पहले, राउत ने अपने पत्र में कहा था, ‘‘लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे) ने मुझे जान से मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मेरे पास इस संबंध में पुष्ट जानकारी है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं।’’ राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में ये आरोप लगाए हैं, जिसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं। राउत के पत्र से संबंधित एक सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh के विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा बजट : योगी

मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।’’ शिंदे के गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने कहा, ‘‘राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि श्रीकांत शिंदे ऐसा कभी नहीं करेंगे, फिर भी जांच शुरू की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर