रवीना टंडन ने डेनिम शॉर्ट में किया 'आत्मनिर्भर' हॉट फोटोशूट, बारिश से लिए बदला लुक

By रेनू तिवारी | Jun 04, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस  रवीना टंडन तीन सालों से बॉलीवुड से दूर हैं। आखिरी बार 2017 में आयी फिल्म मातृ में उन्हें देखा गया था। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद रवीना टंडन कभी सुर्खियों से दूर नहीं रहीं। वह अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। रवीना टंडन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में रवीना ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की पीएम मोदी की अपील का समर्थन करते हुए हुए आत्मनिर्भर फोटोशूट किया हैं। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में साइकिल पर घूमने निकले सलमान खान और जैकलीन, पनवेल के रास्ते हैं खतरनाक

तस्वीर को शेयर करते हुए रवीना ने कैप्शन में कुछ ज्ञान की बातें भी लिखी हैं जिसे वह चाहती हैं कि उनके फैंस फॉलों करें। पोस्ट पर रवीना लिखती हैं कि बादलों भरा दिन, डेनिम्स बाहर निकल गई है, निसर्ग तूफान का इंतजार चेकलिस्ट- इमरजेंसी बैटरी लाइट्स को चार्ज करके तैयार रखें। आसपास की नलियों को साफ करें। अपने फोन पर एक अच्छी फिल्म डाउनलोड कर लें। खाने के छोटे-मोटे सामान तैयार रखें।

 लंबे समय से फिल्मों से दूर रवीना टंडन जल्द ही फिल्म केजीएफ के दूसरे चैप्टर में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कास्ट फाइनल हैं और शूटिंग भी शुरू की जा चुकी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग को रोक दिया गया था। अब एक बार फिर शर्तो को आधार पर शूटिंग की परमिशन दे दी गयी हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर