जोस बटलर आईपीएल ‘मांकड़िंग’ के पहले शिकार बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

जयपुर। राजस्थान रायल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल के इतिहास में ‘मांकड़िग’ के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज बने जब किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने मैच के दौरान विवादित ढंग से उन्हें आउट किया। बटलर उस समय 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे जब अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिये बिना मांकडिंग से आउट किया। खेल के नियमों के अनुसार तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया लेकिन ऐसे विकेट खेलभावना के विपरीत माने जाते हैं। इसके बाद बटलर और अश्विन के बीच तीखी बहस भी हुई। 

भारतीयों में कपिल देव ने दक्षिण अफ्रीका के पीटर कर्स्टन को 1992-93 की श्रृंखला के दौरान मांकड़िंग से आउट किया था। वहीं घरेलू क्रिकेट में स्पिनर मुरली कार्तिक ने बंगाल के संदीपन दास को रणजी ट्राफी मैच में इसी तरह से आउट किया था। मैच में दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज अगर गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकल आये तो उसे रन आउट करने को मांकड़िग कहते हैं।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?