Ravi Kishan Birthday: सिनेमा से लेकर सियासी दुनिया का बड़ा नाम हैं रवि किशन, आज मना रहे 56वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jul 17, 2025

बॉलीवुड एक्टर और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन आज यानी की 17 जुलाई को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। रवि किशन ने सिनेमा से लेकर सियासत की दुनिया तक राज किया है। फिल्मों में रवि किशन अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। रवि किशन करीब 237 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और वह ओटीटी पर भी राज करते हैं। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर से सांसद भी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता और सांसद रवि किशन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

अभिनेता रवि किशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म पीतांबर से की थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी। जब हिंदी फिल्मों में रवि किशन को सफलता नहीं मिली, तो अभिनेता ने भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरूकर दिया। रवि किशन ने सैंया हमार, गंगा, कब होई गवना हमार, गब्बर सिंह, बांके बिहारी, दूल्हा मिलल दिलदार जैसी कई शानदार भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।

इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आने लगे। लेकिन रवि किशन को बॉलीवुड में असली पहचान सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' से मिली। इस फिल्म में रवि किशन के रोल को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। वहीं फिल्म हेरा फेरी में भी रवि किशन के रोल को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

ओटीटी पर भी किया राज

भोजपुरी और बॉलीवुड के अलावा रवि किशन ने ओटीटी पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आमिर खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में रवि किशन के रोल की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म में वह पुलिस वाले के रोल में दिखे थे। इस फिल्म के लिए रवि किशन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। वहीं अभिनेता ने कई वेब शो जैसे रंगबाज, खाकी: द बिहार चैप्टर, हंसमुख, मत्स्य कांड जैसी बेहतरीन वेब सीरीज की हैं।

सियासी दुनिया में करते हैं राज

सिनेमा के साथ ही वह सियासी दुनिया का भी बड़ा नाम बन गए हैं। रवि किशन वर्तमान समय में गोरखपुर से सांसद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में गोरखपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों के Career के लिए आई Good News

Summer में कमजोरी और Dehydration की छुट्टी, पिएं ये पारंपरिक Super Drink, नहीं लगेगी लू

जिस शाख पर बैठे हो..., Brij Bhushan Singh का cryptic post, Yogi Cabinet में बेटे को जगह नहीं मिलने से नाराज?

West Bengal में Suvendu Adhikari के CM बनने पर Sheikh Hasina ने दी बधाई, बोलीं- रिश्ते और मजबूत होंगे